न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। रविवार को भारत जकात मांझी परगना महल की बैठक बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक सूरजकुंड धाम में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा व संचालन प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू ने किया। बैठक मे बरकट्ठा, बगोदर टाटीझरिया, चलकुशा, बरही के मांझी बाबा एवं समाज सेवी उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 12 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में सोहराय सम्मेलन आयोजन को लेकर चर्चा की गई। वही राम जी बेसरा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय सम्मेलन हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसलिए आप सबों की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में मनोज टुडू, बालेश्वर बास्के, सुरेश मुर्मू, कनाहाय बेसरा, दसो मुर्मू, साहेबराम मरांडी, दिनेश बास्के, नरेश बासके, मनोज मुर्मू,मनिलाल सोरेन, बाबूलाल मुर्मू, बीरेंद्र बस्के, बिनोद बेसरा, रामू मरांडी, रामजी हेमरोम, बडकू बास्के, महेश मरांडी, सीताराम मांझी, जिवलाल मांझी, शिबू टुडू,रमन मरांडी, शिबू मरांडी, सहदेव मरांडी, तुलसी मरांडी, लालजी मरांडी, सीताराम मरांडी,सहदेव मरांडी, शिवराम मुर्मू, बाबूराम मरांडी, मोहन बसके, कुलदीप हेंब्रम समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
सोहराय सम्मेलन को लेकर भारत जकात मांझी परगना महल की हुई बैठक, सोहराय सम्मेलन पर हुई चर्चा
On: December 10, 2023 7:53 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now















Total Users : 1271221
Total views : 3140276