Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डीलर संघ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, संघ के अध्यक्ष ने कहा सरकार मांग पूरी नहीं की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड डीलर संघ ने रविवार को काला बिल्ला लगा कर बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता डीलर संघ अध्यक्ष जागेश्वर यादव व संचालन नंदलाल तिवारी ने किया। संघ ने बैठक में निर्णय लिया कि अगर सरकार डीलरों की मांग को 31 दिसम्बर तक पूरा नही किया तो नये वर्ष 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा। वहीं अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने कहा कि सरकार हमलोगो का कोरोना काल से पीएमजीकेएवाई योजना का बकाया कमीशन का भुगतान नहीं किया है। वह अतिशीघ्र भुगतान करें। कहा कि कमीशन 1 रुपये के जगह 3 रुपया लागू की जाए, अनुकंपा नियम पुनः लागू किया जाए। वही सचिव ने कहा 15 दिसम्बर तक सभी डीलर काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे। 15 के बाद केंद्रीय कमिटी के निर्देश के अनुसार आगे का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हमलोगों की मांग को पूरा नही करती है तो 1 जनवरी से हड़ताल किया जाएगा। मौके पर डीलर महेश्वर प्रसाद, लालधरी प्रसाद, सहदेव यादव, रामेश्वर महतो, राजेश कुमार, बिरेंदर रजक, राहुल कुमार गुप्ता, लालू महेन्दर प्रसाद, मांझी, मिथलेश रविदास, दुलारचंद महतो, रोजन अली, विनोद पासवान, फूलचंद साव, ललन यादव, जिबलाल प्रसाद, छोटेलाल पासवान, अनीश महिला मंडल, मुना महिला मंडल, लक्ष्मी महिला मंडल समेत अन्य डीलर और महिला समहू शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment