Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उच्च न्यायालय/मानवाधिकार (राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की एसी ने की समीक्षा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उच्च न्यायालय/मानवाधिकार (राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की एसी ने की समीक्षा

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय/मानवाधिकार (राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए अपर समाहर्त्ता ने लंबित वादों की विभागवार व अंचलवार समीक्षा करते हुए कहा कि मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन किया जाये। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब निष्पादित करने की बात कही। बैठक में डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत  समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment