Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पब्लिक सड़क से कोयले के बाद राख (फ्लाई ऐश) की ढुलाई पर चर्चा शुरू, ग्रामीणों के साथ जिप सदस्य व कई मुखिया ने जताया विरोध

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
न्यूज स्केल संवाददाता बिरेंद्र साहु
टंडवा(चतरा)। जिले के टंडवा प्रखंड की लाइफलाइन सड़क से कोयले के बाद अब फ्लाई ऐश (राख) की ढुलाई की संभावना पर चारों ओर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। उतरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य देवंती देवी, मिश्रौल मुखिया सुबेश राम, काबरा मुखिया निलेश ज्ञासेन ने ब्यान जारी कर कड़ा विरोध जताया है और जिला प्रशासन से फ्लाई येस ढुलाई कार्य नहीं कराने की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क पंचायत, प्रखंड व जिला मुख्यालय को जोड़ती है तथा सैकड़ों विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र अवस्थित है। भारी संख्या में आमजन की मौत असमय हाइवा के चपेट में आकर हो चुकी है तथा हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिप सदस्य देवंती ने कहा की वर्तमान में चट्टीबरियातु व आम्रपाली कोल परियोजना से प्रतिदिन हजारों की संख्या में कोयला लदे हाइवा वाहन दौड़ रहे है। अब एनटीपीसी की नॉर्थ कर्णपुरा विद्युत परियोजना से कोयले के अवशेष की ढुलाई किए जाने को लेकर ट्रांसपोर्टरों की गिद्ध दृष्टि लगी हुई है। जिसे कामयाब नही होने दिया जाएगा। जिले के उपायुक्त समेत संबंधित अधिकारी को लिखित आवेदन देकर कोयला व राख की ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर न्यायलय का दरवाजा खटकाया जाएगा। कबरा मुखिया ने कहा कि अगर फ्लाई ऐश की ढुलाई सिमरिया-टंडवा मुख्य पथ से होती है तो क्षेत्र के हजारों जनसमर्थन के साथ विरोध में सड़क पर उतरा जाएगा। कम्पनियां और उनके अधीन वाले ट्रांसपोर्टर अपने निजी फायदे के लिए आमलोगों की जिंदगी को नर्क बनाने के साथ मौत के मुंह में ढकेलने का काम कर रहे हैं। जबकी एनटीपीसी के पास टंडवा-बड़कागांव मुख्य पथ तथा टंडवा-रांची मुख्य पथ का विकल्प है, तो फिर विकल्प का उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment