हुमाजांग में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 400 अबुआ आवास का हुआ निबंधन
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में गुरुवार को आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 400 अबुआ आवास योजना के लाभुकों का निबंधन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अजय कुमार दास, मुखिया सावित्री देवी, कांग्रेस जिला युवाध्यक्ष मोती पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम, सिदकी मुखिया सुरेश राम, कांग्रेस नेता अशोक वर्मा, बीपीएम नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम स्थल पर कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। मौके पर उपस्थित बीडीओ व प्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर जरूरतमंद लोगों को सुगमता पूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधितों को दिया। ग्रामीणों द्वारा विभिन्न स्टालों पर 500 आवेदन समर्पित किए गए। जिन में से कुछ का त्वरित निष्पादन भी किया गया। वहीं सबसे ज्यादा 400 आवेदन अबुआ आवास के थे। जिसका निबंधन किया गया। इस अवसर पर तीन हजार फलदार पौधे का भी वितरण किया गया।























Total Users : 1038576
Total views : 2825250