Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रमण्डलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के कार्यों का लिया जायजा, पदाधिकारियों संग बैठक कर की समीक्षा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। 01.01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 27 नवम्बर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक जिले भर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 चलाया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को प्रमण्डलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करने चतरा परिसदन पहुंची। आयुक्त के आगमन पर उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने उन्हे पौधा भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात परिसदन भवन के सभा कक्ष में बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में 27 नवम्बर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का बिन्दुवार समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में बिरहोर परिवारों का मतदाता सूची में पंजीकरण, न्यून गुणवत्ता फोटो एवं ब्लैक एण्ड वाईट व ब्लर फोटो रिप्लेस, ईआरओ नेट पर इंट्री कार्य, 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं का चिन्हित कार्य, दिव्यांग मतदाता, फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करने से संबंधित कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का ने न्यून गुणवत्ता फोटो एवं ब्लैक एण्ड वाईट व ब्लर फोटो रिप्लेस को लेकर जानकारी दिया कि मतदाता सूची से इन फोटो को रिप्लेस करने के लिए जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया है और इसका परिणाम भी यह है कि फोटो रिप्लेस का कार्य लगभग शत प्रतिशत पूर्ण होने की ओर है। बूथ पर बीएलओ एवं सुपरवाईजर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को बीएलओ एवं सुपरवाईजर के कार्यों के मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया और कहा अपने स्तर से अपने अपने प्रखंड क्षेत्र में आने वाले बूथों का औचक निरीक्षण करें। साथ ही कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की अंतिम तिथि 09 दिसम्बर 2023 तक निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन इमान्दारी पूर्वक करते हुए शत प्रतिशत प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करें। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे। इसके पश्चात चतरा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मोकतमा बूथ पर पहुंच बीएलओ एवं सुपरवाईजर द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मोकतमा पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंच द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाभुकों के बीच योजनाओं के स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment