*खुशी खुशी चैनपुर थाना महिला प्रभारी को दी गई विदाई, आंखों में आए आंसू*

0
189

झारखण्ड /गुमला–गुमला जिला के चैनपुर अनुमंडल के चैनपुर थाना प्रभारी प्रियंका तिर्की का आईएसटी में रांची तबादला होनें पर आज चैनपुर थाने में विदाई दी गई जिसपर चैनपुर के गणमान्य गण पत्रकार बंधु जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग सामिल थे।जिसपर सभी ने बारी बारी से महिला प्रभारी प्रियंका तिर्की को आशीर्वचन और शुभकामनाएं देते हुए शोल और बुके देकर विदाई दिया गया।जिसपर इंस्पेक्टर बैजू उरांव नें बताया कि महिला प्रभारी प्रियंका तिर्की इससे पहले गुमला थाना में प्रभारी के रूप में पदस्थापित थी,ईसके बाद जून महिना 2022 को चैनपुर थाना पर प्रभारी के रूप में पदस्थापित हुईं।बता दें कि चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र पर महिला पदाधिकारी के रूप में कोई पहली बार पदस्थापित हुआ था जिस कारण से ईस क्षेत्र के महिलाओं कि समस्या को सुननें के लिए एक मात्र पदाधिकारी के रूप में आई प्रियंका तिर्की कि वजह से सुविधा मिला था पर आज ईनके दूसरे जगह पर ट्रांसफर हो जानें पर खास कर के महिलाओं को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है।
साथ ही चैनपुर थाना में महिला प्रभारी होनें के वजह से महिलाएं अपना बात बेधड़क रख लेती थी पर अब महिलाओं का हर दुख का बात सुननें वाला कोई नहीं है।प्रियंका तिर्की चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर, डुमरी, जारी, कुरूमगढ़,थाना को देखती थी,जिस कारण अभी चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में महिला पुलिस पदाधिकारी का घोर आवश्यकता है