झारखण्ड/गुमला-आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर के विभिन्न प्रखंडों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुमला स्थित बिरसा मुंडा एग्रोटेक पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला अपर समाहर्ता ,एसडीओ सदर, जिला नज़रत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला निर्वाचन उप समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें। सभी अधिकारियों ने मिलकर भगवान बिरसा मुंडा के बलिदानों एवं उनके आदर्शों को स्मरण किया।