Wednesday, October 23, 2024

Jamsedpur: सोनारी सुवर्ण रेखा और खरकई नदी के संगम सुवर्ण रेखा घाट पर महा शिवरात्रि पर ‌ साधु संतो ने किया शाही स्नान

सोनारी सुवर्ण रेखा और खरकई नदी के संगम सुवर्ण रेखा घाट पर महा शिवरात्रि पर ‌‌‌‌‌‌‌ साधु संतो ने किया शाही स्नान

जमशेदपुर। शानिवार को जमशेदपुर के सोनारी सुवर्ण रेखा और खरकई नदी के संगम सुवर्ण रेखा नदी घाट पर महा शिवरात्रि के ‌मौके पर साधु संतो का शाही स्नान हुवा। वाराणसी समेत विभिन्न राज्य से स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे साधु संतों के साथ शाही स्नान में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। दो मुहानी सुवर्ण रेखा नदी घाट पर नागा बाबा समेत वाराणसी से आये साधु संतो ने शाही स्नान के बाद नदी घाट पर ही कृतिम शिवलिंग पर पूजा अर्चना की। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शाही स्नान के मौके पर पूजा अर्चना के साथ सभी साधु-संतों को सम्मानित किया। वहीं शाही स्नान के बाद पंडित शास्त्री की देखरेख में पूजन कार्य प्रारंभ किया गया। संध्या सवा पांच बजे से काशी के अस्सी घाट के ग्यारह पंडित आचार्य मोहित की देखरेख में स्वर्ण रेखा घाट पर आरती करेंगे। महाशिवरात्रि को देखते हुए सोनारी दोमुहानी स्थित सुवर्ण रेखा आरती घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें भजन गायक भरत शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page