जिप सदस्य व थाना प्रभारी ने नाईट वॉलीबॉल टूर्नामेंट किया उद्धघाटन
पत्थलगड़ा(चतरा):- प्रखंड के नवाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम चौथा में मंगलवार की रात नाईट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन हुवा। दीपावली एंव छठ पूजा के अवसर पर नावाडीह पंचायत की मुखिया कंचन देवी के सौजन्य से आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी सचिन कुमार दास,भाजपा नेता दिनेश्वर भुइंया, उप प्रमुख संगीता कुमारी, मुखिया कंचन देवी, महेश दांगी, पत्राकार संघ अध्यक्ष अरविन्द ठाकुर,पूर्व मुखिया सोनमती देवी आदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व बॉल को हिट कर किया। उद्घाटन मैच नावाडीह बनाम सिमरिया के बीच खेला गया।रोमांचक मैच में सिमरिया की टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच चौथा बनाम पत्थलगडा के बीच खेला गया जिसमें चौथा की टीम ने 2-0 से मैच जीता। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य श्री दांगी,थाना प्रभारी श्री दास,भाजपा नेता श्री भुइंया आदी ने कहा कि खेल के प्रति प्रखंड वासियों का रुचि हमेशा से रहा है। आज के युवा खिलाड़ी खेल को कैरियर के रूप में भी चुन सकते हैं व खेल की दुनियां में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते हैं। खेल जीवन का अभिन्न अंग है जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है क्योंकि पढ़ाई से मानसिक व खेल से शारीरिक विकास होता है। पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति मेघन दांगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है। स्थानीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत कर सकें इसी उदेश्य से इस टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया है। मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष राम लखन दांगी,सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष बालेश्वर दांगी,प्रवक्ता जगदेव दांगी व्यवस्थापक संतोष कुमार वर्मा,मीडीया प्रभारी पंकज दांगी,आदित्य राणा,दिनेश्वर दांगी,जितेन्द्र दांगी, तापेश्वर दांगी,दिनेश कुमार,शशिभूषण कुमार, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार वर्मा, कृष्ण दांगी,अशोक ठाकुर समेत कई शामिल थे।