Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

*डुमरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंशीयों को मारते पिटते ले जाते वक्त दो मवेशी तस्करों को जेल भेजा*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड /गुमला- चैनपुर -तस्करी के लिए ले जा रहे 11 अवैध गोवंश पशुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर डुमरी पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उराँव ने बताया कि सोमवार की रात 12:30 के लगभग गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की सिरमी गांव में मवेशी तस्करों द्वारा 11 मवेशी पशु को निर्दयता पूर्वक मारते पीटते हुए ले जाया जा रहा है।सूचना के सत्यापन के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया। तो पाया कि दो पशु तस्कर निर्दयता पूर्वक 11 मवेशियों को मारते पीटते हाकते हुए ले जा रहे हैं। घटनास्थल से पशु तस्कर सरफुल्ला मियां उम्र 35 वर्ष पिता एहसान मियां व अजबुल मिया 29 पिता सुल्तान मिया दोनों चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवे नगर निवासी हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया। वही जब्त सभी मवेशियों को डुमरी थाना लाया गया है। छापेमारी दल में डुमरी सह थाना प्रभारी रवि कुमार, जितेंद्र सिंह एवं सशस्त्र बल थाना के जवान मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

इतवारिया छठ की धूम: डैम और याहर नदी समेत दर्जनों घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती

Leave a Comment