Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

59 वें नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना सुरज क्लब बेलखोरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

59 वें नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना सुरज क्लब बेलखोरी

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के बेलखोरी  खेल मैदान में आयोजित 59 वें नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सिमरिया विधानसभा के पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, डीएसपी केदारनाथ राम, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता अश्विनी सिंह, मुखिया अशोक भुइयां, पंसस सदस्य रामटहल गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, ईश्वरी मेहता, सतेंद्र कुमार सिंह, रणधीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।फाइनल महा मुकाबला सूरज कल्ब बेलखोरी बनाम सलैया टीम के बीच खेला गया। जिसमें सुरज क्लब की टीम ने एक शुन्य से फाइनल मुकाबले का विजेता बना। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता टीम को बडा कप व नगद पंद्रह हजार व उप विजेता टीम को छोटा कप व नगद दस हजार राशि भेंट कर पुरस्कृत किया गया। वहीं चांद क्लब चौया टीम को तृतिय पुरुस्कार के रुप में जर्सी देकर हौसला अफजाई की गई। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज देकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका हिमांशु कुमार ने निभाई।इस अवसर पर मुख्य रूप से बीस सूत्री सदस्य जमील अख्तर, सुरज क्लब के अध्यक्ष परमानंद सिंह, नंदकिशोर प्रजापति, कोलेश्वर पांडेय, मुबारक अंसारी, सलीम गुरुजी, नवीन रजक, उमेश पासवान, अनिल भारती समेत खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

 एकलव्य आवासीय विद्यालय में 7वीं के छात्र की मौत, सोते समय नाक से निकला खून

बक्सा पुल निर्माण को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह समाप्त, विधायक ने किया आंदोलन खत्म कराने का अनुरोध

सुरक्षित वन में अवैध अफीम की खेती पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी के बाद 1 एकड़ का खेत किया नष्ट

Leave a Comment