Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: प्रेम प्रसंग में हुए झड़प में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रेम प्रसंग में हुए झड़प में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

चतरा। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए झड़प में गंभीर रुप से घायल गांव के ही सुभाष कुमार की मौत हो गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों नें बताया कि गांव के ही एक युवक और युवती घर से भाग गए थे। जिन्हें लड़की के परिजनों के द्वारा खोज कर वापस लाकर लड़के के साथ मारपीट करने लगे, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसे देखकर सुभाष छुड़ाने पहुंचा तो लोग उसके ऊपर ही टूट पड़े और बेरहमी से पिटाई कर दी और सुभाष घायल होकर गिर पड़ा। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आक्रमणकारी भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस नें दोनों युवकों को थाना लाकर एंजूरी काटकर इलाज के लिए सिमरिया भेज दिया। वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया और स्थिति को बिगड़ते देखकर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार की रात सुभाष की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि कटिया निवासी सूरजदेव भारती, बिजय भारती, सुनील भुइयां, लमटा पंचायत के जितन भुइयां, चतरा थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी गोलू भुइयां, केदार भुइयां एवं चुकू गांव निवासी योगेश भुइयां के द्वारा सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment