ट्रक की तेल टंकी क्षतिग्रस्त, चालक और खलासी बाल-बाल बचे; पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाया
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार को कोयला लदे ट्रक और फ्लाई ऐश लदे ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक की तेल टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। दोनों के सुरक्षित रहने से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने में जुट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


















Total Users : 1282678
Total views : 3158638