Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

समाजसेवी का 79 वर्ष की उम्र में निधन, बहू-बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा; धोबिनिया घाट पर अंतिम संस्कार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गरीबी में चार बेटों को दिलाई शिक्षा, गांव की पगडंडी को सड़क बनवाने में निभाई अहम भूमिका; सभी दलों के नेताओं और ग्रामीणों ने जताया शोक

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के केन्दुआ निवासी समाजसेवी रामचंद्र दांगी उर्फ रामदास दांगी (79 वर्ष) का बुधवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। खबर फैलते ही पूरे प्रखंड और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

रामचंद्र दांगी क्षेत्र में मिलनसार, सरल स्वभाव और समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने गरीबी और तंगी झेलकर चार बेटों को शिक्षा दिलाई। इनमें दो बेटे और एक बहू प्लस टू के सरकारी शिक्षक हैं, जबकि बड़ी बहू आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं। वे गांव के सुख-दुख में हमेशा लोगों के साथ खड़े रहे।

समाजसेवी संजय यादव ने कहा कि केंदुआ, पहरा, किरकिरा और जापुट के ग्रामीण उनके कार्यों को कभी नहीं भुला पाएंगे। 65 वर्षीय बालचंद प्रजापति ने कहा कि वे हर छोटे-बड़े सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और उनकी कमी खलेगी। उन्होंने बताया कि गिद्धौर के मेन चौक से पहरा गांव तक की पगडंडी को अच्छी सड़क बनवाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।

प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के लोग और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे, परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उनकी बहू, बेटी, बहन और अन्य महिला स्वजनों ने अर्थी को कंधा देकर नम आंखों से विदा किया। गिद्धौर के धोबिनिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संविधान दिवस पर समाहरणालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, DC और SP ने अर्पित किए पुष्प

सुदूरवर्ती वन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, अवैध अफीम की खेती नहीं मिली

PM विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता शिविर, कारीगरों को AI और डिजिटल पेमेंट का दिया गया प्रशिक्षण

धान अधिप्राप्ति केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन, पीसीएसएपी के 16 बिंदुओं पर जांच के निर्देश; डीसी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक

बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में 2026-27 के लक्ष्य आवंटित, डीसी बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे; केसीसी, मुद्रा और पीएमईजीपी पर जोर

उग्रवादी हिंसा में मारे गए दो लोगों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, डीसी की अध्यक्षता में समिति की बैठक

Leave a Comment