Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर सचिन कुमार साहू ने जताया गहरा शोक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर सचिन कुमार साहू ने जताया गहरा शोक

लोहरदगा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर लोहरदगा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सह समाजसेवी सचिन कुमार साहू ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।

91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को करीब 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन को सचिन कुमार साहू ने अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि मां का निधन संतान के जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस दुख की घड़ी में पूरा देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि सावित्री देवी ने अपने जीवन में संस्कार, सेवा और त्याग के मूल्यों को परिवार में स्थापित किया। उनका निधन परिवार के साथ-साथ उन सभी लोगों के लिए भी गहरा दुख है, जो उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा रखते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सचिन कुमार साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment