Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भू-अर्जन एवं बाईपास निर्माण कार्यों में तेजी लाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अधिग्रहित भूमि के एवज में रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करें : उपायुक्त

लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज NHAI, NH, पथ निर्माण विभाग एवं जिला भू-अर्जन विभाग व अंचल अधिकारियों के साथ भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में बाईपास निर्माण के तहत अधिग्रहित की गई भूमि के एवज में संबंधित लाभुकों एवं रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित विवादित एवं दावा-आपत्ति के मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। मुआवजे की राशि किसी भी परिस्थिति में विभागीय स्तर पर लंबित नहीं रहनी चाहिए।

उपायुक्त ने बाईपास निर्माण से जुड़े पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समयावधि के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के टिको, कुडू, अरेया एवं बगडु के सीमावर्ती क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की स्थिति एवं संबंधित रैयतों को देय अवार्ड की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निष्पादन करते हुए भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सड़क निर्माण कार्य से जुड़े पदाधिकारियों, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने तथा सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment