Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ठेला-खोमचा एवं अन्य खाद्य कारोबारियों के लिए 23 नवंबर को विशेष मेगा फूड रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खाद्य व्यवसाय का निबंधन कराने के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर कैम्प में पहुंचने की अपील

लोहरदगा। जिले के सभी ठेला-खोमचा संचालकों, स्ट्रीट फूड वेंडर्स, हॉकरों एवं अन्य खाद्य कारोबारियों की सुविधा के लिए दिनांक 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को विशेष मेगा फूड रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प खाद्य एवं औषधि भवन, अंचल कार्यालय के सामने, ब्लॉक रोड, लोहरदगा में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा बताया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य व्यवसाय का संचालन करने के लिए वैध खाद्य निबंधन अनिवार्य है। बिना वैध निबंधन के खाद्य कारोबार का संचालन करना कानूनन दंडनीय है। इसके लिए अधिनियम के प्रावधानों के तहत 5 लाख रुपये तक का जुर्माना एवं छह माह तक के कारावास का प्रावधान है। अतः जिले के सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की गई है कि वे उक्त विशेष मेगा कैम्प में पहुंचकर अपने खाद्य व्यवसाय का निबंधन अवश्य कराएं तथा इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

निबंधन के लिए आवश्यक दस्तावेज :

  1. आधार कार्ड, वोटर कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र।
  2. पैन कार्ड (अनिवार्य)।
  3. यदि आधार कार्ड/वोटर कार्ड में अंकित पता लोहरदगा जिले से बाहर का है, तो नगर परिषद द्वारा निर्गत पहचान पत्र।
  4. रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।

निबंधन शुल्क : 100 रुपये प्रति वर्ष। आवेदक न्यूनतम एक वर्ष एवं अधिकतम 10 वर्ष की अवधि के लिए निबंधन हेतु आवेदन कर सकते हैं।

कैम्प का विवरण :

  • दिनांक : 23 नवंबर 2026 (सोमवार)
  • समय : पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
  • स्थान : खाद्य एवं औषधि भवन, अंचल कार्यालय के सामने, ब्लॉक रोड, लोहरदगा।

अधिक जानकारी के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा के मोबाइल नंबर 6203484832 अथवा 8789651642 पर संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment