Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पोस्ता विरोधी जागरूकता अभियान, पुलिस निरीक्षक बोले- अवैध अफीम की खेती किसी सूरत में नहीं होने देंगे; ग्रामीणों ने ली शपथ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा; मुखिया और पंचायत समिति सदस्य ने भी की अपील

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र में अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती पर रोक के लिए मंगलवार को सिकिदाग पंचायत भवन में पुलिस-प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान सह बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रतापपुर पुलिस निरीक्षक जगदेव पहन तिर्की ने की। वन विभाग के कर्मी, प्रखंडकर्मी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

पुलिस निरीक्षक ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध अफीम की खेती नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करते पकड़े जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अवैध खेती की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अफीम की खेती के लालच में लोग अपना और परिवार का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, इससे युवाओं पर बुरा असर पड़ता है और गांव की सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित होती है।

मुखिया अनीता देवी और पंचायत समिति सदस्य दिव्या भोक्ता ने भी ग्रामीणों से अफीम की खेती से दूर रहने और युवाओं को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। अभियान के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय कर्मियों को पोस्ता की खेती न करने और रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार, वनकर्मी, प्रखंडकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment