Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, में झारखंड स्थापना दिवस समारोह, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने ली बाल विवाह न करने की शपथ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

“विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” विषय पर हुआ आयोजन; 100 दिन के गहन कार्यक्रम के तहत बाल विवाह उन्मूलन की शपथ

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान झारखंड स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह का विषय “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” रहा।

प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार टिंकू ने स्थापना दिवस की पृष्ठभूमि बताते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से भी जुड़ा है, जो झारखंड की विरासत और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी विरासत को सहेजते हुए शिक्षा, अनुशासन और मेहनत से राज्य की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

बाल विवाह उन्मूलन की शपथ: इसी सभा में बाल विवाह उन्मूलन के लिए चल रहे 100 दिन के गहन कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण भी हुआ। डॉ. टिंकू के नेतृत्व में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे न बाल विवाह करेंगे, न करवाएंगे और न किसी तरह सहयोग देंगे, साथ ही अपने गांव-मोहल्ले में लोगों को जागरूक करेंगे।

डॉ. टिंकू ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सबसे बड़ा बाधक है और बाल विवाह मुक्त समाज के लिए बच्चों की जागरूकता सबसे जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment