Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

फिर सक्रिय पशु चोर गिरोह, एक रात में एक गाय और दो बैल चोरी; सीसीटीवी फुटेज के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, पशुपालकों में रोष

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो घरों में चोरी की कोशिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम; ग्रामीणों ने पुलिस पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में पशु चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते सोमवार की रात चोरों ने सिमरिया और पत्थलगड़ा प्रखंड के दो गांवों को निशाना बनाकर एक गाय और दो बैल चुरा लिए।

जानकारी के अनुसार सिमरिया प्रखंड के ईचाक खुर्द निवासी जहुर मियां की एक गाय और पत्थलगड़ा प्रखंड के बोगासाडम निवासी टेकन राम तथा बालो राम के एक-एक बैल अज्ञात चोरों ने चुरा लिए। उसी रात चोरों ने ईचाक खुर्द के सोहर राणा और सेवा राणा के घरों से भी मवेशी चुराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से वे सफल नहीं हो सके।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इससे पहले भी ईचाक खुर्द के दिनेश्वर दांगी और कामेश्वर सिंह की गाय चोरी हो चुकी है। इसके अलावा नावाडीह गांव में चोरों द्वारा एक गाय को स्कॉर्पियो वाहन में लादकर ले जाने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, लेकिन फुटेज मिलने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पशुपालकों में भारी रोष और दहशत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment