Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर से कुछ दूरी पर मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा

चतरा | चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के कान्हाकला टोला (तिनगोड़वा) गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और मातम का माहौल फैल गया।

युवक की हुई पहचान
मृतक की पहचान गांव के ही निवासी चरका भुइयां के 20 वर्षीय पुत्र राकेश भुइयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेड़ से लटका हुआ था।

ग्रामीणों ने दी सूचना
शव को पेड़ से लटका देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मछली पकड़ने गया युवक आहर में डूबा, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत

सूने घरों में चोरी, शिक्षक के घर से 2 लाख के जेवरात और 60 हजार नकद उड़ाए; जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष का घर भी निशाना

समाजसेवी और गोलू टीवीएस के संचालक परकू साव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पोस्ता विरोधी जागरूकता अभियान, पुलिस निरीक्षक बोले- अवैध अफीम की खेती किसी सूरत में नहीं होने देंगे; ग्रामीणों ने ली शपथ

गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, में झारखंड स्थापना दिवस समारोह, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने ली बाल विवाह न करने की शपथ

फिर सक्रिय पशु चोर गिरोह, एक रात में एक गाय और दो बैल चोरी; सीसीटीवी फुटेज के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, पशुपालकों में रोष

Leave a Comment