Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पिंटू की मौत पर डीसी का एक्शन, परिजनों को मिली 50 हजार की सहायता; शव लाने की होगी व्यवस्था

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला परिषद उपाध्यक्ष की पहल पर प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, पत्नी और बच्चे अंतिम दर्शन के लिए बेसब्र

चतरा | चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीतिज-सहरेता निवासी 30 वर्षीय पिंटू कुमार भुइयां की 15 नवंबर को बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मृतक के पार्थिव शरीर को बेंगलुरु से पैतृक गांव लाकर अंतिम संस्कार करने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई थी।

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने लिया संज्ञान
मामले की भनक लगते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी दी और पीड़ित परिवार की मदद करने के साथ-साथ शव को गांव लाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।

डीसी का त्वरित एक्शन
जिला परिषद उपाध्यक्ष की पहल पर डीसी रवि आनंद ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, डीसी ने मृतक का पार्थिव शरीर बेंगलुरु से चतरा स्थित पैतृक गांव लाने की समुचित व्यवस्था करने के लिए श्रम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

परिजनों का इंतजार
पिंटू कुमार भुइयां बेंगलुरु स्थित श्री मंजुनाथ इंटरप्राइजेज में काम करते थे। मृतक का भाई दिलीप भुइयां फिलहाल बेंगलुरु में ही मौजूद है और शव को लाने की प्रक्रिया में जुटा है। उधर, गांव में मृतक की पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन के लिए बेसब्र हैं। परिजनों ने प्रशासन की त्वरित पहल के लिए आभार जताते हुए शव को जल्द से जल्द गांव पहुंचाने की मांग की है, ताकि पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मछली पकड़ने गया युवक आहर में डूबा, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत

सूने घरों में चोरी, शिक्षक के घर से 2 लाख के जेवरात और 60 हजार नकद उड़ाए; जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष का घर भी निशाना

समाजसेवी और गोलू टीवीएस के संचालक परकू साव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पोस्ता विरोधी जागरूकता अभियान, पुलिस निरीक्षक बोले- अवैध अफीम की खेती किसी सूरत में नहीं होने देंगे; ग्रामीणों ने ली शपथ

गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, में झारखंड स्थापना दिवस समारोह, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने ली बाल विवाह न करने की शपथ

फिर सक्रिय पशु चोर गिरोह, एक रात में एक गाय और दो बैल चोरी; सीसीटीवी फुटेज के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, पशुपालकों में रोष

Leave a Comment