Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मादक पदार्थ तस्करी के पांच आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों ने नहीं किया आत्मसमर्पण, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

चतरा। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध चतरा सदर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार, 17 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के सिरम बरैनी, कदले और पटेर गांव में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के घरों पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया।

पुलिस के अनुसार, सदर थाना कांड संख्या 117/2024 में संजय यादव उर्फ टुनी यादव, कांड संख्या 313/2021 में लालू गंझू तथा कांड संख्या 379/2024 में परमेश्वर गंझू, किशोरी गंझू और बिनोद कुमार आरोपी हैं। इन सभी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय ने जारी किया इश्तेहार

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान आरोपियों के विरुद्ध जारी वारंट का तामिला कराया गया था। उन्हें न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद न्यायालय, चतरा की ओर से उनके विरुद्ध इश्तेहार जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई इस कार्रवाई में एनडीपीएस थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक शम्मी अंसारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मछली पकड़ने गया युवक आहर में डूबा, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत

सूने घरों में चोरी, शिक्षक के घर से 2 लाख के जेवरात और 60 हजार नकद उड़ाए; जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष का घर भी निशाना

समाजसेवी और गोलू टीवीएस के संचालक परकू साव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पोस्ता विरोधी जागरूकता अभियान, पुलिस निरीक्षक बोले- अवैध अफीम की खेती किसी सूरत में नहीं होने देंगे; ग्रामीणों ने ली शपथ

गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, में झारखंड स्थापना दिवस समारोह, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने ली बाल विवाह न करने की शपथ

फिर सक्रिय पशु चोर गिरोह, एक रात में एक गाय और दो बैल चोरी; सीसीटीवी फुटेज के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, पशुपालकों में रोष

Leave a Comment