भाजपा, जेएमएम और जेएलकेएम के नेताओं ने आवास पहुंचकर जताई संवेदना; बाकुलिया नदी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पत्थलगड़ा (चतरा)। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल दास के जिला प्रतिनिधि और पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय निवासी विजय दांगी के पिता जगदीश महतो (90 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। खबर मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना पर पत्थलगड़ा समेत जिले के अन्य प्रखंडों से भाजपा, जेएमएम और जेएलकेएम के कई नेता, स्थानीय प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
सोमवार को दोपहर बाकुलिया नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।



















Total Users : 1270194
Total views : 3138830