समर्थकों के साथ शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना; प्रखंड महामंत्री के घर पहुंचे पूर्व विधायक
इटखोरी (चतरा)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं सिमरिया विधानसभा के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास इटखोरी प्रखंड के बढ़िचक गांव पहुंचे। वहां वे सत्यनारायण सिंह और भाजपा प्रखंड महामंत्री शक्ति सिंह की दिवंगत दादी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए।
उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।


















Total Users : 1270192
Total views : 3138828