होटल में लगी आग; पुलिस और ग्रामीणों की मशक्कत से पाया गया काबू
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के नगवां चौक के पास शनिवार रात मिथिलेश दांगी के होटल में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि होटल में रखा सारा सामान, मोटरसाइकिल, तीन फ्रिज और नकदी जलकर राख हो गई।
गनीमत रही कि आग की चपेट में आने के बावजूद होटल में रखे दो गैस सिलेंडर नहीं फटे, वरना आसपास के कई घर और दुकानें भी इसकी जद में आ सकती थीं। जानकारी के अनुसार मिथिलेश दांगी उर्फ मिट्ठू दांगी नगवां चौक पर काफी समय से होटल चला रहे थे और उसी में रहते भी थे। आग लगने के समय लोग छठ पूजा में लगे हुए थे और अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से होटल में आग लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


















Total Users : 1270192
Total views : 3138828