Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

तालाब में मिला युवक का शव, मुआवजे की मांग को लेकर चतरा-रांची मुख्य पथ पर 3 घंटे जाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सीओ और थाना प्रभारी ने मुआवजे का दिया भरोसा

चतरा | चतरा शहर के पाराडीह स्थित एक तालाब से सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोलाडीह निवासी बिनोद भुइयां (42) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने चतरा-रांची मुख्य पथ पर पाराडीह नाका के समीप सड़क जाम कर दिया।

3 घंटे तक जाम रहा मार्ग
ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रही, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

प्रशासन ने किया समझाया
सूचना मिलने पर सीओ अनिल कुमार और सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक की पत्नी ने बताया कि रविवार को सुनील मल्लाह उनके पति बिनोद को मछली मारने के लिए घर से ले गया था। शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। सोमवार सुबह पाराडीह तालाब में उनका शव मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि बिनोद की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बिनोद मछली मारकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार बच्चे हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने जाम हटने के बाद शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। मौके पर भुइयां समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश भारती, सिकंदर भारती, देवेंद्र भारती, प्रभु भारती, कामेश्वर भारती समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment