दीप जलाने के दौरान अचानक हुई थी लापता, परिजनों ने दी थी थाने में सूचना; थाना प्रभारी बोले- विशेष टीम गठित, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर की आठ वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार को घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। बच्ची दीपावली के दिन से लापता थी। शव मिलने की खबर से गांव में शोक और मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन घर में दीप जलाने के दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने प्रतापपुर थाना पुलिस को सूचना दी थी। तलाश जारी थी कि शुक्रवार को झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया।
थाना प्रभारी आलोक चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत का कारण पता लगाने में जुटी है।




















Total Users : 1279540
Total views : 3153629