Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, महानदी में गिरी कार; पत्रकार समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टीला एनीकट के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, दंपती और दो जवान बच्चों की डूबने से गई जान

रायपुर, छत्तीसगढ़। दीपावली के त्योहार पर घर लौट रहे एक परिवार के लिए सफर आखिरी यात्रा साबित हुआ। छत्तीसगढ़ के चंपारण क्षेत्र में टीला एनीकट के समीप देर रात एक कार अनियंत्रित होकर महानदी में जा गिरी। इस हादसे में पत्रकार समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, साहू परिवार दीपावली मनाने के लिए रायपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान टीला एनीकट के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। बेकाबू कार सीधे महानदी में जा गिरी और देखते ही देखते पानी में डूब गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार किसी भी सदस्य को बचाया नहीं जा सका।

दुर्घटना में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय पुत्र विकास साहू और 21 वर्षीय पुत्री पूर्वा साहू की जान चली गई। बताया गया है कि शीतल साहू पत्रकार थे। उनकी कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था।

जिस घर में होनी थी दीपावली, वहां पसरा मातम

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही पसौद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार दीपावली की खुशियां मनाने घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।

News Scale Live | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment