Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो में केस दर्ज; दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पीड़िता के बयान पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजी गई; गांव में मामला दबाने की कोशिश और झगड़े की भी बात

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी चंदवा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने बालिका के साथ यह घटना की। शुरुआत में मामले को गांव में ही दबाने का प्रयास किया गया। इस मुद्दे पर गांव में विवाद और झगड़ा भी हुआ। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

शनिवार रात थाने पहुंचा मामला

लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात ही मामला चंदवा थाना पहुंचा था। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा।

पॉक्सो के तहत कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मामला पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है और पुलिस कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

गांव में हुई थी मारपीट

कुछ ग्रामीणों के अनुसार घटना की जानकारी होने पर गांव के कुछ लोगों और आरोपी युवकों के बीच मारपीट भी हुई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

(पॉक्सो अधिनियम के तहत नाबालिग पीड़िता की पहचान सुरक्षित रखने के लिए उसका नाम और गांव प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।)


News Scale Live – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment