Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

माता कौलेश्वरी मंदिर में चोरी, सोने का मुकुट और बालियां समेत लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दरवाजा तोड़कर मंदिर में घुसे चोर; सुबह पुजारी को टूटा मिला ताला-दरवाजा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

चौपारण(हजारीबाग): चौपारण प्रखंड के नया सिंघरावां स्थित प्रसिद्ध माता कौलेश्वरी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये के कीमती आभूषण चुरा ले गए। बीती रात चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए सोने का मुकुट, सोने की बालियां समेत चांदी के अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। धार्मिक स्थल में हुई इस चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को दिखा टूटा दरवाजा

जानकारी के अनुसार, सुबह जब पुजारी नियमित पूजा-अर्चना और मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर माता की प्रतिमा से सोने का मुकुट, बालियां और अन्य कीमती आभूषण गायब मिले। इसके बाद पुजारी ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों में नाराजगी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस-प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े सुराग जुटा रही है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषणों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

News Scale Live – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment