Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जगदीशपुर सर्कल प्रीमियर लीग का आगाज, मैदान में दिखा युवाओं का जोश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेल से निखरती है प्रतिभा, मजबूत होता है अनुशासन और टीम भावना : राहुल रंजन

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर में ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित जगदीशपुर सर्कल प्रीमियर लीग 2026 का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा एवं जिला परिषद उम्मीदवार सह समाजसेवी राहुल रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राहुल रंजन ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल के जरिए युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है।

राहुल रंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को जरूरी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलता है।

जगदीशपुर सर्कल प्रीमियर लीग के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मौके पर विधानसभा साहू समाज के उपाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि परमेश्वर साव, प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया प्रत्याशी चंदन कुमार यादव, ईश्वरी यादव, रामाधीन तूरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment