Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नवरात्रि में भी बिजली विभाग की मनमानी, बिजली कटौती से श्रद्धालु परेशान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चौपारण( हजारीबाग) / पिंटू यादव। चौपारण प्रखण्ड  नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। त्योहार के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में भी बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।

नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना, संध्या आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से श्रद्धालुओं और पूजा समितियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर बिजली विभाग को विशेष सतर्कता बरतते हुए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार करने तथा अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। अब देखना यह है कि बिजली विभाग नवरात्रि के शेष दिनों में आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर पाता है या लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment