Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जे-टेट की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी, एसआईआर ड्यूटी से पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्य चौक के पास दो माह से चल रही प्रशिक्षण कक्षा, अभ्यर्थियों को उम्मीद- मिलेगा तैयारी के लिए पर्याप्त समय

चतरा। जिले के अति सुदूरवर्ती प्रखंड लावालौंग में जे-टेट परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है और वे युद्धस्तर पर तैयारी में जुटे हैं। वहीं, कई अभ्यर्थियों ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य में ड्यूटी लगाए जाने पर नाराजगी और चिंता जताई है। उनका कहना है कि परीक्षा के अहम समय में ऐसे कार्यों में लगाए जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। उन्हें डर है कि शिक्षक बनने के इस अवसर में वे पिछड़ सकते हैं।

प्रशिक्षक सह शिक्षक सुबोध कुमार साहू ने बताया कि पिछले दो माह से लावालौंग मुख्य चौक के समीप नियमित अध्ययन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें अभ्यर्थियों को शिक्षण शास्त्र के साथ पर्यावरण, हिंदी, खोरठा, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी जैसे विषयों की गहन पढ़ाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी विषय मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाए जा रहे हैं, ताकि अभ्यर्थियों की शिक्षण क्षमता विकसित हो और वे बच्चों की समझ व सीखने की प्रक्रिया को भी बेहतर ढंग से समझ सकें।

प्रशिक्षण में शिक्षण विधियों, कक्षा प्रबंधन, बाल मनोविज्ञान, समावेशी शिक्षा, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की अवधारणाओं पर व्यावहारिक चर्चा हो रही है। उदाहरणों के जरिए बेहतर शिक्षण कौशल के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

सीमित संसाधनों के बावजूद अभ्यर्थियों का यह प्रयास शिक्षक बनने के प्रति उनके जुनून और समर्पण को दर्शाता है। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें पर्याप्त समय और अनुकूल माहौल मिल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment