रिपोर्टर: पिंटू यादव
चौपारण: बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री उमाशंकर अकेला यादव के नेतृत्व में कल यानी 13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह आवश्यक बैठक चौपारण प्रखंड के सिघरावां पंचायत अंतर्गत ग्राम केवला में संध्या 6:00 बजे आयोजित होगी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य रसोइया धमना टोल प्लाजा (बरही) में प्रस्तावित उग्र धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रूपरेखा एवं आगे की रणनीति को अंतिम रूप देना है। आंदोलन का मुख्य नारा “रोड नहीं तो टोल नहीं” तय किया गया है, जिसके तहत खराब सड़कों के बावजूद टोल टैक्स वसूले जाने का विरोध किया जाएगा।

इस बैठक को लेकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने चौपारण प्रखंड के सभी परिवहन वाहन स्वामियों, संचालकों और स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आम जनता और वाहन मालिकों के अधिकारों की है, इसलिए सभी की सहभागिता बेहद जरूरी है। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है।





















Total Users : 1227390
Total views : 3077609