मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताई संवेदना, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
रिपोर्टर: पिंटू यादव
रामगढ़, झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक आवास नेमरा में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना
इस दुख की घड़ी में विधायक मनोज कुमार यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मेश ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। रूपी सोरेन के निधन से मुख्यमंत्री के परिवार, उनके पैतृक क्षेत्र और राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।






















Total Users : 1227390
Total views : 3077609