Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में रोपे गए 200 पौधे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

100 फलदार और 100 सागवान के पौधों से हरियाली बढ़ाने की पहल, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण (हजारीबाग, झारखंड)। हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत रानीक मोड़ स्थित ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 200 पौधे लगाए गए, जिनमें 100 फलदार और 100 सागवान के पौधे शामिल हैं। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

‘आज का पौधा, कल का सुरक्षित भविष्य’

विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य नंदकिशोर कुमार ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण देने में योगदान देगा। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपने घरों के आसपास कम से कम पांच फलदार पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

विद्यालय प्रबंधन ने की पहल की सराहना

विद्यालय के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह और सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडमिन हेड प्रमोद कुमार सिंह (छोटू सिंह), लेखापाल आशीष कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान में केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों को सुरक्षित रखने और पर्यावरण की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर अजीत कुमार सिंह, शुभम कुमार, अंकित कुमार, संगीत कुमार, सौरभ कुमार, विवेकानंद कुमार, मेहविश अशरफ, मानसी मोदी, मीना हेम्ब्रम, अंजली राणा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment