Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हाइवा की टक्कर से प्याज लदी पिकअप पलटी, तीन घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महिला पिकअप के नीचे दबी, ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला; मुआवजे की मांग पर सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग रहा जाम

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी बकचौमा गांव के समीप सोमवार देर शाम तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी प्याज लदी पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई। हादसे में अपने घर के पास खड़े मुकेश कुमार, उनकी पत्नी किरण देवी तथा ऐदला गांव निवासी नीरज कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पिकअप के पलटने से किरण देवी उसके नीचे दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भारी मशक्कत के बाद महिला को वाहन के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल किरण देवी और उनके पति मुकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान कोयला वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई। सड़क जाम होने से दोनों ओर कोयला लदे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। मंगलवार देर शाम मुआवजे को लेकर तीन लाख रुपये पर सहमति बनी, जिसमें डेढ़ लाख रुपये तत्काल नगद देने और शेष राशि बाद में देने की बात तय हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और वाहनों का आवागमन पुनः शुरू हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बोलेरो, शिप-ब्रेकिंग यार्ड जा रहे सात लोगों की मौत

एक सप्ताह के नवजात की हत्या का आरोप, ग्रामसभा में महिला ने कबूला जुर्म; दलदली इलाके से मिला शव

वोट चोरी के आरोप पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

ग्रामीण रोजगार योजना का दायरा बढ़ा: वीबीजी रामजी के तहत अब 375 तरह के काम, मनरेगा की 266 कार्यों की सूची से करीब 41 प्रतिशत अधिक

नगर परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट सख्त

Leave a Comment