Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन, 7 अक्टूबर के लाभार्थी सम्मेलन व सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

गिद्धौर (चतरा)। भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक प्रखंड अंतर्गत गांगपुर शिव मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आगामी 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “25 साल बेमिसाल—सेवा संकल्प” एकदिवसीय लाभार्थी सम्मेलन एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, संजय यादव, ब्रजेश सिन्हा, मंडल महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, वीरेंद्र साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, रामानंद दांगी, राजेश सिंह, ब्रह्मदेव यादव, पूर्व ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र दांगी, संतोष यादव, मंत्री लालधारी यादव, शीला देवी, भोला सिंह भोक्ता सहित भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बोलेरो, शिप-ब्रेकिंग यार्ड जा रहे सात लोगों की मौत

एक सप्ताह के नवजात की हत्या का आरोप, ग्रामसभा में महिला ने कबूला जुर्म; दलदली इलाके से मिला शव

वोट चोरी के आरोप पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

ग्रामीण रोजगार योजना का दायरा बढ़ा: वीबीजी रामजी के तहत अब 375 तरह के काम, मनरेगा की 266 कार्यों की सूची से करीब 41 प्रतिशत अधिक

नगर परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट सख्त

Leave a Comment