सखी मंडल की दीदियों को व्यवसाय संचालन व वित्तीय प्रबंधन की जानकारी, तीन मुद्रा लोन के आवेदन भी किए गए
सिमरिया (चतरा)। प्रखंड अंतर्गत जबड़ा पंचायत स्थित जबड़ा आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में राष्ट्रीय ग्रामीण उद्यमिता अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सखी मंडल की दीदियों एवं उद्यमियों को व्यवसाय संचालन, वित्तीय प्रबंधन, आवश्यक दस्तावेज तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान नौ उद्यमियों का उद्यम आधार एवं दो उद्यमियों का एफएसएसएआई पंजीकरण कराया गया। वहीं, जेएसएलपीएस एवं आईआईएम कोलकाता के सहयोग से संचालित इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत सात उद्यमियों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा तीन दीदियों के मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया गया।

कार्यक्रम में विकास कुमार, बीपीओ-ईपी, कमलेश कुमार, सीसी, रिसोर्स पर्सन सहित सखी मंडल की उद्यमी दीदियां उपस्थित थीं।




















Total Users : 1218807
Total views : 3065689