जिला परिषद सदस्य ने निजी खर्च से की पहल, बैठक और प्रशिक्षण में मिलेगी सुविधा
पत्थलगड़ा (चतरा)। प्रखंड स्थित सिंघानी आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कार्यालय में बैठक के दौरान बैठने की व्यवस्था नहीं होने की समस्या को देखते हुए जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ भगत जी ने सराहनीय पहल की है। मंगलवार को उन्होंने अपने निजी खर्च से आजीविका संकुल की दीदियों के लिए 50 कुर्सियां उपलब्ध कराईं।
कुर्सियां मिलने के बाद संकुल में कार्यरत दीदियों में खुशी देखी गई। दीदियों ने बताया कि बैठक एवं प्रशिक्षण के दौरान सभी को जमीन पर बैठना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब कुर्सियां उपलब्ध होने से बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में काफी सहूलियत होगी।

महिलाओं की छोटी समस्याओं का समाधान जरूरी : संतोष दांगी
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य के पुत्र संतोष कुमार दांगी ने कहा कि आजीविका की दीदियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा। कार्यक्रम में संकुल की अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में आजीविका दीदियां उपस्थित थीं। सभी दीदियों ने जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया।




















Total Users : 1218807
Total views : 3065689