Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कोयला वाहन ने दंपती को कुचला, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल; रांची रेफर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ससुराल जा रहे दंपती लकड़ाही मोड़ के पास हादसे का शिकार, कोल वाहनों की बेलगाम रफ्तार और प्रशासनिक उदासीनता पर उठे सवाल

टंडवा (चतरा, झारखंड)। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क से गुजरने वाले भारी वाहनों द्वारा राहगीरों को कुचलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ससुराल जा रहे दंपती को कोयला लदे वाहन ने मारी टक्कर

सोमवार देर शाम केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतु स्थित ससुराल जा रहे सिमरिया थाना क्षेत्र के सलगी निवासी दंपती राजकुमार शर्मा और उनकी पत्नी लकड़ाही मोड़ के पास कोयला लदे वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

टंडवा सीएचसी से रांची रेफर

बताया गया कि टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों पति-पत्नी को रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज रांची के हेल्थ प्वाइंट में चल रहा है।

धूलकण और बेलगाम रफ्तार बने हादसों की वजह

विदित हो कि टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क पर कोयले के धूलकणों का अंबार और कोल वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि का बड़ा कारण है। शाम होते ही इस सड़क पर आम लोगों का चलना पूरी तरह दूभर हो जाता है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद नियंत्रण के मामले में प्रशासनिक उदासीनता के कारण स्थिति बेहद जोखिम भरी हो गई है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जाता है कि पिछले एक दशक में कोल वाहनों से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है, इसके बावजूद हालात जस के तस हैं।

“मैनेजिंग” पर लाखों खर्च का दावा

सूत्रों की मानें तो विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए ढुलाई करने वाली ट्रांसपोर्टिंग कंपनियां प्रतिमाह लाखों रुपये मैनेजिंग में खर्च करती हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment