प्राचार्य समेत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
गुमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रशासनिक भवन स्थित मुख्य कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी अजीत कुमार शुक्ल, सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण किया गया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि दोनों महान नेताओं के जीवन-मूल्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा जैसे आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने का संकल्प लिया।



















Total Users : 1212968
Total views : 3057823