उमाकांत पाठक खेल मैदान में जल्द बनेगा स्टेडियम, बोले सांसद – “ऐसे आयोजनों से गांवों की खेल प्रतिभाओं को मिलता है बेहतर मंच”
पत्थलगड़ा (चतरा, झारखंड)। मंगलवार को पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का विधिवत उद्घाटन हुआ। चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर एवं किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।
“गांवों में छिपी प्रतिभाओं को मिलता है मंच”
इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने के साथ-साथ उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि उमाकांत पाठक खेल मैदान में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
ये गणमान्य रहे उपस्थित
समारोह में सिमरिया विधानसभा विधायक उज्ज्वल दास के जिला प्रतिनिधि विजय दांगी, समाजसेवी उदय वर्मा, थाना प्रभारी राकेश कुमार, जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि मेघन दांगी, पंचायत समिति सदस्य अनिल दांगी, मीना देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, कुसुमलता कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उद्घाटन मैच रहा रोमांचक
उद्घाटन मैच इच्छा हजारीबाग और कूड़ा अंबेडकर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और मुकाबला काफी रोमांचक बना रहा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंततः इस रोमांचक मुकाबले में मुढ़ेसा टीम ने शानदार जीत हासिल की।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान





















Total Users : 1208876
Total views : 3052369