Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बक्सा पुल की जर्जर हालत पर फूटा गुस्सा, एक घंटे मुख्य मार्ग जाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रैयतों को मुआवजा न मिलने से अधूरा नया पुल, भाजपा नेताओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

इटखोरी (चतरा), संवाददाता चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित चतरा-चौपारण मुख्य मार्ग पर स्थित बक्सा पुल की जर्जर स्थिति और लंबे समय से अधूरे पड़े नए पुल निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया।

यह सड़क जाम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसके कारण चौपारण एवं अन्य स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

100 साल पुराना पुल, हर पल बना रहता है खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, बक्सा पुल का निर्माण वर्ष 1925 में अंग्रेजों के शासनकाल में हुआ था। करीब 100 साल पुराना होने के कारण यह पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है —

• जगह-जगह ढलाई टूटी हुई है • सरिया बाहर निकल आया है • पुल हिलता है • दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है • मुआवजे के अभाव में अटका नया पुल निर्माण

बगल में बन रहा नया पुल भी पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। बताया जाता है कि जिन रैयतों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जिस वजह से रैयतों ने निर्माण कार्य रोक दिया है। इसी कारण सारा दबाव पुराने जर्जर पुल पर ही बना हुआ है।

“बक्सा पुल पर चलना मौत को दावत देना है” — रंजय भारती

भाजपा नेता रंजय भारती ने कहा — बक्सा पुल पर चलना मौत को दावत देना है। नया पुल इसलिए अधूरा है क्योंकि गरीब रैयतों को मुआवजा नहीं मिला। सरकार जमीन ले लेती है, पैसा नहीं देती।”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर पुल की मरम्मत एवं रैयतों को मुआवजा भुगतान नहीं किया गया, तो भाजपा एससी मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। बाद में प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment