Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बक्सा पुल की जर्जर हालत पर गुस्साए ग्रामीणों ने घंटेभर ठप की सड़क — 15 दिन में समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन की सीधी चेतावनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

“मौत को दावत” बना बक्सा पुल! 100 साल पुराना, फिर भी नहीं टूटी सरकार की नींद

इटखोरी (चतरा), संवाददाता। चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत चतरा-चौपारण मुख्य मार्ग स्थित बक्सा पुल की जर्जर स्थिति और लंबे समय से अधूरे पड़े नए पुल के निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण चौपारण एवं अन्य स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

“कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा” — प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बक्सा पुल काफी जर्जर हो चुका है। पुल पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा पुल के समीप नए पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण पुराने जर्जर पुल पर ही वाहनों का दबाव बना हुआ है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते जर्जर पुल की मरम्मत नहीं कराई गई और अधूरे पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

100 साल पुराना पुल, अंग्रेजों के जमाने का निर्माण

स्थानीय लोगों के अनुसार, बक्सा पुल का निर्माण वर्ष 1925 में अंग्रेजों के शासनकाल में हुआ था। करीब 100 साल पुराना होने के कारण यह पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है —

  • जगह-जगह ढलाई टूटी हुई है
  • सरिया बाहर निकल आया है
  • पुल हिलता है
  • दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है

मुआवजे के अभाव में अटका नया पुल निर्माण

बगल में बन रहा नया पुल भी पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। बताया जाता है कि जिन रैयतों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जिस वजह से रैयतों ने निर्माण कार्य रोक दिया है। इसी कारण सारा दबाव पुराने जर्जर पुल पर ही बना हुआ है।

भाजपा नेता रंजय भारती ने कहा — “बक्सा पुल पर चलना मौत को दावत देना है। नया पुल इसलिए अधूरा है क्योंकि गरीब रैयतों को मुआवजा नहीं मिला। सरकार जमीन ले लेती है, पैसा नहीं देती।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर पुल की मरम्मत एवं रैयतों को मुआवजा भुगतान नहीं किया गया, तो भाजपा एससी मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा।

बाद में प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि जर्जर पुल से लोगों को निजात मिलती है या आगे और इंतजार करना होगा।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment