सड़क निर्माण, शौचालय व अतिरिक्त कमरों की मांग, उपायुक्त ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
मयूरहंड (चतरा), संवाददाता। मयूरहंड प्रखंड के मझगांव पंचायत के मुखिया मजीत सिंह ने शुक्रवार को उपायुक्त रवि आनंद से जनता दरबार में मुलाकात कर पंचायत के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा।
सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा
मुखिया ने पंचायत में सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पंचायत के कई क्षेत्रों में सड़क की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विद्यालयों में शौचालय व कमरों की कमी का मुद्दा भी उठाया
इसके अलावा मुखिया ने पंचायत के विद्यालयों में शौचालय की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया। साथ ही विद्यालयों में चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आवश्यकता भी बताई गई। मुखिया ने इन सभी कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
मुखिया ने पंचायत की अन्य विकास संबंधी समस्याओं पर भी उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया और कहा कि पंचायत के विकास के लिए प्रशासन का सहयोग जरूरी है।
उपायुक्त ने दिया शीघ्र समाधान का भरोसा
उपायुक्त रवि आनंद ने मुखिया की ओर से रखी गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
मुखिया ने कहा कि मझगांव पंचायत के विकास के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा और पंचायत की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराकर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान




















Total Users : 1201624
Total views : 3042250