WhatsApp Group Join Now

गुमला- माहेश्वरी धर्मशाला में विश्वकर्मा समाज (गुमला एवं सिमडेगा) का वार्षिक सम्मेलन गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर गुमला जिला अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने अपने प्रभावशाली संबोधन में समाज की मजबूती और एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित समाज ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। हमें सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा, आपसी भाईचारे और युवाओं के कौशल विकास को प्राथमिकता देनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने गुमला में चल रहे नए विश्वकर्मा मंदिर निर्माण कार्य पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि हमारे समाज की सांस्कृतिक पहचान, गौरव और अटूट एकता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से मंदिर निर्माण को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के लिए तन-मन-धन से बढ़-चढ़कर सहयोग करने और एकजुट रहने का भावुक आह्वान किया। मौके पर प्रतिनिधियों ने एकमत होकर सामाजिक एकजुटता और मंदिर निर्माण संकल्प को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अतिथियों को मोमेंटो देता सम्मानित किया गया।
*समारोह में हुए कई कार्यक्रम*
समारोह के दौरान बच्चों के बौद्धिक व सांस्कृतिक विकास के लिए बकेट गेम, चित्रकला, भाषण व नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़कर भाग लिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिसमें श्रेष्ठ कुमार, शोभित, हर्ष, ईशान राज, आस्था, प्रांजल, प्रथा, पावनी, सौम्या, इशिका रानी और सृष्टि को प्रियांशु स्टील व मोबाइल स्टोर गुमला द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
*पूरे राज्य से जुड़े समाज के प्रतिनिधि*
समारोह में गुमला जिले की पूरी टीम के साथ-साथ राज्यभर से समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का भारी जुटान रहा। इनमें मुख्य रूप से रांची से प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रांतीय महासचिव मनोज विश्वकर्मा, जिला सचिव राकेश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष कार्तिक विश्वकर्मा व जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा; चतरा से अध्यक्ष जलाल विश्वकर्मा, सचिव रामेश्वर विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतरालाल विश्वकर्मा, उप-अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा व उपसचिव धनेश्वर विश्वकर्मा; धनबाद से कतरास सचिव अभिषेक विश्वकर्मा; बोकारो से गोपाल विश्वकर्मा; जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) से प्रकाश विश्वकर्मा, स्मिथ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शर्मा, वार्ड पार्षद नीतू शर्मा समेत अरविंद, अमित, प्रदीप, हेमराज, रामदयाल व महेंद्र विश्वकर्मा; पलामू से भगवान विश्वकर्मा, योगेन्द्र विश्वकर्मा, सूर्यमुखी विश्वकर्मा व शिक्षक रामनरेश विश्वकर्मा; लोहरदगा से अध्यक्ष दीपक कर्मकार, सचिव अमरेश विश्वकर्मा, संरक्षक जगदीश विश्वकर्मा, महेश, उज्जवल, दिनेश, जवाहर, शीतल, दीक्षांत व लीला देवी; रामगढ़ से ऋषि विश्वकर्मा और खलारी प्रखंड से विनोद विश्वकर्मा सहित गुमला जिला के मुख्य समिति: मुख्य संरक्षक – अजय विश्वकर्मा, संरक्षक – जय मंगल विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, बंधन विश्वकर्मा, रामवृक्ष विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा। अध्यक्ष – विष्णु विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष – लक्ष्मी विश्वकर्मा, सचिव – विनोद विश्वकर्मा, सह सचिव – विवेक विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष – मिथिलेश विश्वकर्मा, विशेष प्रतिनिधि – सतीश विश्वकर्मा, न्यास समिति के सचिव – अजीत विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, सनी विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, महिला समिति: अध्यक्ष – शोभा कर्मकार, उपाध्यक्ष – सीमा विश्वकर्मा, कंचन विश्वकर्मा, सचिव – सुषमा विश्वकर्मा, सह सचिव – सोनी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष – ममता विश्वकर्मा कई लोग मौजूद थे।
















Total Users : 1192254
Total views : 3029088