*टीबी उन्मूलन अभियान के तहत पीएम निक्षय मित्र हिंडाल्को द्वारा सीएसआर मद से पोषण किट का वितरण कुडू में किया गया*
*… हिंडाल्को सीएसआर द्वारा लोहरदगा के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी के इलाजरत 251 मरीजों को देगी पोषण किट*
लोहरदगा:
टीबी उन्मूलन अभियान के तहत पीएम निक्षय मित्र हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा के सीएसआर के सहयोग से 41 टीबी मरीजों को पोषण आहार के पैकेट कुडू सीएचसी परिसर में वितरित किए गए।
मौके पर डॉ. सुलामी होरो, प्रभारी, कुडू सीएचसी एवं उनकी टीम की उपस्थिति रही।
वितरण से पूर्व टीबी उन्मूलन अभियान पर सरकार द्वारा संचालित योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी डॉ होरो द्वारा एवं सीएसआर अधिकारियो द्वारा मरीजों एवं परिजनों को दी गई।
आयोजित जागरूकता सत्र में हिंडाल्को CSR टीम से अनन्या डे, भास्कर सिन्हा, भास्कर दास गुप्ता, सुप्रिया एवं अभय भारती तथा टीबी विभाग की टीम शामिल रही।
सत्र के दौरान टीबी से बचाव, पोषण, नियमित उपचार एवं निर्धारित उपचार को पूरा करने के महत्व के बारे में मरीजों को जागरूक किया गया। जिले में कुल 251 मरीजों की पहचान कर उन्हें चिकित्सा सुविधाएं प्रदान किए जा रहे हैं तथा सभी उपचारित मरीजों को हिंडाल्को सीएसआर के माध्यम से न्यूट्रीशन फूड पैकेट प्रदान किए जा रहे हैं। पूर्व में जहां किस्को और पेशरार में मरीजों को हिंडालको सीएसआर से पोषण किट उपलब्ध कराए जा रहे थे, वहीं अब पूरे जिले में सभी प्रखंडों में इलाजरत मरीजों को दिए जाने की शुभारम्भ आज कुडू सीएचसी परिसर से किए गए।























Total Users : 1190443
Total views : 3026741